31.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों के लिए समय सारिणी जारी

HomeChhattisgarhनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों के...

Date:

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों के लिए समय सारिणी जारी

जगदलपुर, 09 फरवरी 2023

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत  निजी अशासकीय, गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में असुविधागस्त छात्रों का प्रवेश वर्ष 2023-24 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समय सारिणी जारी की गई है। समय सारणी के तहत प्रथम चरण स्कूल पंजीयन (आवेदन)  28 फरवरी तक किया जाएगा। वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य भी 28 फरवरी तक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 10 से 28 फरवरी 2023 तक होगा। छात्र पंजीयन (आवेदन) 06 मार्च से 1 अप्रैल, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेज की जाँच 11 अप्रैल से 11 मई, लॉटरी एवं आवंटन 15  से 25 मई और  स्कूल दाखिला प्रक्रिया 16  से 30 जून 2023 तक निर्धारित किया गया है।
    द्वितीय चरण में छात्र पंजीयन (आवेदन) 01 जुलाई  से 15 जुलाई तक और नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 16 से 25 जुलाई, लॉटरी एवं आवंटन 27 जुलाई से 02 अगस्त तथास्कूल दाखिला प्रक्रिया 3  से 14 अगस्त 2023 तक किया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...