29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

लड़की के पेट से निकाला गया 11 किलो का ट्यूमर…

HomeChhattisgarhलड़की के पेट से निकाला गया 11 किलो का ट्यूमर…

Date:

कोंडागांव (मर्दापाल ) 07 फरवरी 2023

लड़की के पेट से ११ किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया |

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की पहल के बाद बदल रही है जिले की तस्वीर ।

कई घंटो की कड़ी मेहनत एवं मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने इस बड़े ऑपरेशन को सफल बनाया। यह पूरा ऑपरेशन जिला अस्पताल कोण्डागांव के डॉक्टरों ने किया। पूरा मामला कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुधूर गांव का है। जिले का यह इलाका घोर नक्सल प्रभावी क्षेत्र माना जाता है। यहाँ नक्सल भय के चलते स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। इसके चलते ग्रामीण अपना सही उपचार भी नहीं करवा पाते थे। कई मामले तो ऐसे भी रहे, जिनमें ग्रामीण समय पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं होने से दम तक तोड़ देते थे |

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की पहल के बाद कोण्डागांव जिले की तस्वीर बदल रही है। स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कोण्डागांव जिला में कई बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोण्डागांव के जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पेट से 11 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर निकाला गया है। जो बस्तर जिले में यह पहला सफल आपरेशन है | जबकि पहले कोण्डागांव के लोगों को प्रदेश की राजधानी या पड़ोसी राज्य जैसे विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, पुणे, मुंबई, हैदराबाद इत्यादि के महंगे अस्पतालो के ही भरोसे उपचार संभव हो पाता था। इन महंगे अस्पतालों तक कोण्डागांव जिला के दूरस्थ क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों को पहुँच पाना संभव नहीं होता था ।

जिला अस्पताल में पदस्थ गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर आकृति शुक्ला व उनकी टीम ने जांच में पाया कि, पार्वती के पेट में एक बड़ा ट्यूमर है, जिसे तत्काल ऑपरेशन के माध्यम से ही निकाला जा सकता है। परिवार की रजामंदी के बाद 6 फरवरी को पार्वती नाग का जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सफलतम ऑपरेशन किया गया |

ऑपरेशन के बाद पार्वती नाग के पेट से 11 किलो के अधिक वजन का ट्यूमर निकाला गया है। यदि पार्वती के पेट का ट्यूमर नहीं निकाला जाता तो कुछ समय के बाद उसकी जान बचाने मुश्किल हो जाती। कोण्डागांव के कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार के निर्देश पर जिला अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसके फलस्वरूप आज कोण्डागांव के जिला अस्पताल में डॉक्टर आकृति एवं उनकी पूरी टीम ने अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर अंजाम दिया है। वही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर आरसी ठाकुर ने कहा कि, निश्चित ही क्षेत्र का यह सबसे बड़ा ट्यूमर ऑपरेशन है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...