25.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ने जान गवायीं, दूसरा गंभीर…

HomeChhattisgarhतेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ने जान गवायीं, दूसरा गंभीर…

Date:

कवर्धा-07 फरवरी 2023

कवर्धा _ तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ने जान गवायीं, दूसरा गंभीर…

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भोरमदेव-सरोधा मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे का उपचार जारी है।

बता दें कि कार में सवार होकर दो दोस्त हिमांशु चंद्रवंशी और हिमांशु ठाकुर जंगल के रास्ते सरोधा के तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। एक्सीडेंट की आवाज सुनने पर 17वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और कार में फंसे शव को बाहर निकाले। वहीं डाॅयल 112 की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल पहुंचते ही हिमांशु चंद्रवंशी ने दम तोड़ दिया। वहीं हिमांशु ठाकुर की भी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे राजधानी रायपुर रेफर कर दिया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...