34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

विधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर CMभूपेश बघेल ने किया बड़ा खुलासा ,कहा चेहरा तय हाई कमान करता है।

HomeRaipurविधानसभा चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होंगे। विधानसभा...

Date:

रायपुर : 14 जून 2023

हाइलाइट्स

  • राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
  • राज्य में इसी साल होने हैं विधानसभा के चुनाव
  • भूपेश बघेल ने बताया कौन होगा सीएम का फेस
  • राजस्थान के सीएम को बताया लोकप्रिय नेता

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चेहरा कौन होगा इस लेकर सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चेहरे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। 2018 में जब राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे तो सीएम पद के लिए कई चेहरों का नाम सामने आया है। हालांकि अंतिम में हाईकमान ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नाम पर सहमति जकाई थी।

एक निजी चैनल में दिए गए इंटरव्यू में सीएम के चेहरे के सवाल पर भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए हमेशा चेहरा मुख्यमंत्री ही होता है। विधानसभा के चुनाव मुख्यमंत्री के चेहरे पर ही लड़ा जाता है। लेकिन इसके बाद फिर भी मुख्यमंत्री की घोषणा हाई कमान करता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं।

कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता?
कांग्रेस का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है? इस सवाल के जवाब में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया हैं। हालांकि सीएम ने कहा कि मैं इस सवाल का जवाब जनता पर छोड़ता हूं। ये जनता को तय करना है कि कौन लोकप्रिय है और कौन नहीं है। भूपेश बघेल ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी हाईकमान तय करता है।

इसी साल होने हैं चुनाव
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाई थी। 2018 से पहले 15 सालों तक लगातार बीजेपी की सरकार थी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...