31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

आज का राशिफल , 13 जून 2023: मिथुन समेत 3 राशियों पर आज सितारे रहेंगे मेहरबान, जानें अपना आज का भविष्यफल…

HomeRaipurआज का राशिफल , 13 जून 2023: मिथुन समेत 3 राशियों पर...

Date:

रायपुर : 13 जून 2023

बुधवार 13 जून का दिन चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में रहने वाला है। ऐसे में आज का दिन मिथुन, सिंह सहित 3 राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं आपके लिए दिन कैसा बीतेगा।

बुधवार 13 जून यानी आज चंद्रमा का संचार मीन राशि उपरांत मेष राशि में रहने वाला है। जबकि आज रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की इन स्थितियों के बीच आज मंगलवार का दिन मिथुन, सिंह और मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को आज अपनी छवि का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि के लोगों को आज खुद पर पूरी तरह से काबू रखने की जरूरत है। आज आपकी आदतों से लोग असहज महसूस कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप बेमतलब अपनी श्रेष्ठता दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे, जिससे लोग आपके बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। साथ ही आज आप दूसरों के कामकाज में काफी दखलअंदाजी कर सकते हैं, जिससे लोग आपसे नाराज होंगे। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपसे असंतुष्ट रह सकते हैं। तालमेल की कमी के कारण घर का वातावरण थोड़ा अशांत हो सकता है।

वृषभ राशि के लोग आज ज्यादातर समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ किसी न किसी कारण से विवाद हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग भी आपसे नाराज रहेंगे। बिना परिजनों की सलाह के आज कोई भी काम न करें, नहीं तो स्थिति गंभीर होते देर नहीं लगेगी। आज कार्य व्यवसाय में सुस्ती होने के कारण आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके कई काम फाइनल स्टेज पर आने के बाद अधूरे रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातक आज विशेष ध्यान रखें, मान सम्मान में हानि हो सकती है। आज आपको धन लाभ कम ही हासिल होगा।

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों का तुलना में बेहद लाभकारी रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में आप कुछ जरूरी कामकाज में उलझे रह सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनमें आपको सफलता मिलेगी। कार्य व्यवसाय में स्थिति पक्ष में होने में कुछ समय लग सकता है फिर भी आज धन का आगमन निश्चित रहेगा।दूसरे लोगों की बातों से सहमत न होने पर भी आपके विचार काफी सकारात्मक और लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आप अपनी महिला या पुरुष मित्र की बातों को आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं, लेकिन इस स्थिति से आपको बचना चाहिए। मिथुन राशि वालों के परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन पूरी तरह से पक्ष में नहीं रहेगा। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप जितना सोचेंगे उससे कम ही लाभ आपको हासिल हो पाएगा। पुराने कामों में रुके पैसा मिलेगा लेकिन, किसी न किसी बात को लेकर मन थोड़ा निराश हो सकता है। आज किसी के काम में अपना समय बर्बाद करेंगे। व्यावसायिक कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं वरना लाभ उतना नहीं हो पाएगा जितना होना चाहिए। शाम को पैसों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। कुछ बातों को छोड़कर परिवार में तालमेल बना रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज आप अतिरिक्त आय अर्जित कर पाएंगे या अतिरिक्त आय के द्वार खुलेंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। व्यापार में आज जहां उम्मीद नहीं है, वहां मुनाफा होगा। आर्थिक समस्याओं में कमी आने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य व्यवसाय में सहकर्मियों के साथ-साथ परिजनों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नए सौदे मिलने से धन की बहुतायत सुनिश्चित होगी। साझेदारी के कार्य में निवेश करना आपका जल्द ही भविष्य में लाभ देगा।

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उम्मीदों के विपरीत रहने वाला है। आज अपनी जरूरतों को कम करने का प्रयास करें, इससे आप प्रसन्न रहेंगे। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम कम मिलने से निराशा होगी। आर्थिक कारणों से अधिक चिंतित रहेंगे, स्वयं के बल पर धन लाभ नहीं हो पाएगा तथा घर में अथवा स्वयं के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आज आपको कष्ट होगा, विवेक से काम लें।

तुला राशि के जातक आज सभी कार्यों में अपनी दक्षता का परिचय देंगे। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होगा जिससे थोड़ी बेचैनी रहेगी, लेकिन प्रतीक्षा का फल मीठा होगा, धन लाभ आवश्यकता से अधिक और एक से अधिक माध्यमों से होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इसलिए धन खर्च करते समय संकोच न करें। जब भी आप चाहेंगे वह आसानी से मिल जाएगा। घर और बाहर दोस्ताना माहौल मिलने से काम की थकान कम होगी। रिश्तेदार आपकी पसंद का खास ख्याल रखेंगे। आपको उत्तम भोजन, वाहन और सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है जिससे आपका मन दिनभर काफी प्रसन्न रहेगा। हालांकि, आज आपसे कार्य क्षेत्र में कुछ गलतफहमी हो सकती है। आज अधिकारी और कर्मचारी दोनों ही कामकाज के प्रति काफी गंभीर रहने वाले हैं। अधिकारियों से काम निकालने के लिए अलग-अलग रणनीति अपनानी होगी। सरकारी काम भी आज थोड़े से प्रयास से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के आसार रहेंगे, परिवार में शुभ कार्य होंगे और शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं ।

धनु राशि के लोगों को आज काम के विरुद्ध कुछ काम करने पड़ सकते हैं। जिस वजह से आपका मन थोड़ा निराश भी हो सकता है। आज धर्म के प्रति आस्था और बढ़ेगी, घरेलू कार्यों को गंभीरता से करने से आप टकराव की स्थिति से बचेंगे। कार्य व्यवसाय आज अन्य लोगों के निर्णय पर निर्भर रहेगा। व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए उच्चाधिकारियों या किसी अन्य व्यवसायी को प्रसन्न करना होगा। आज के दिन धन लाभ सामान्य रहेगा, खर्चे सरलता से निकाल लेंगे। परिवार के सदस्य आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, फिर भी अनर्थक बोलने से बचें, शांति रहेगी।

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रतिकूल और फलदायी रहेगा। आज सभी कार्य विशेषकर यात्रा या मशीन से संबंधित कार्य बहुत सावधानी से करें। आकस्मिक दुर्घटना में चोट लगने का भय है। कार्यक्षेत्र में आज सजग रहने की जरूरत है, नुकसान होने का योग हैं। नौकरीपेशा जातक या व्यापारी को आज के दिन अधूरे कार्यों को पूरा करना चाहिए। आज आप अपनी सेहत को लेकर कुछ गंभीर नहीं दिखाई देंगे। जिस वजह से आपकी सेहत काफी ज्यादा खराब होने की आशंका है।

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन विजय दिलाने वाला है। आप जो भी काम करने का मन बनाएंगे, आप बिना किसी झिझक के फैसले लेने में सक्षम होंगे। सफलता थोड़ी देरी से मिलेगी लेकिन जरूर मिलेगी। धन के मामले में आपको ज्यादा दिमाग खराब करने की जरूरत नहीं है। नौकरी व्यवसाय में आपको नए कार्य सौंपे जाएंगे। परिजनों की जिद पर खर्च करना पड़ेगा, लेकिन सुख-शांति बनाने में भी मददगार साबित होगा। आज आप लगभग सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। अहंकार की भावना भी कुछ हद तक रहेगी, लेकिन परोपकारी स्वभाव के आगे वह गायब हो जाएगा। दान भी स्वार्थ से किया जाएगा।

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन और धान्य दोनों में वृद्धि कराने वाला है। परिवार के साथ-साथ निजी जरूरतों को पूरा करने पर भी आप अधिक खर्च करेंगे। रुक-रुक कर धन की आमद होने के कारण आप धन खर्च नहीं कर पाएंगे। फिर भी आज कुछ फालतू खर्च होंगे जो बजट को प्रभावित कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा, नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के प्रिय होंगे और व्यापारी वर्ग भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। शाम का समय घर के बाहर आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। घर में भी आपके हास-परिहास का माहौल रहेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...