25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में लव ज़िहाद! नाम बदलकर गर्भवती लड़की को अस्पताल में कराया भर्ती, हुई मौत…

HomeUttarpradeshउत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में लव ज़िहाद! नाम बदलकर गर्भवती लड़की को...

Date:

यूपी के शाहजहांपुर में लब जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नावेद नाम के युवक ने अस्पताल में एक गर्भवती लड़की का हिंदू नाम छिपाकर भर्ती कराया, जिसकी मौत हो गई।

यूपी के शाहजहांपुर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। लव जिहाद में फंसी एक गर्भवती युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लखीमपुर की रहने वाली सीमा गौतम शाहजहांपुर के श्रॉफ चैरिटेबल हॉस्पिटल में पिछले डेढ़ साल से जॉब करती थी। कल देर रात जब नावेद नाम का युवक अपने साथी के साथ बेहोशी की हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने पहुंचा, तो उसने सीमा गौतम का नाम जोया सिद्दीकी बताया, जहां डॉक्टर ने युवती के मृत घोषित कर दिया।

गर्भपात के लिए युवती को दी दवाईयां 

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित किया जिसके बाद नावेद वहां से जाने लगा। मामला संदिग्ध देख वहां मौजूद लोगों ने उसे उसके साथी समेत पकड़ लिया। जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो सीमा के गर्भपात के लिए नावेद ने उसे दवाईयां दी थीं, जिससे उसकी हालत खराब हुई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।  

MMS बनाकर नावेद धर्म परिवर्तन का डातला था दवाब
बताया जा रहा है कि मृतक सीमा गौतम के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नावेद ने नाम बदलकर उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाए थे और उसके साथियों ने उसकी वीडियो भी बनाई। सीमा के भाई ने बताया कि वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करके नावेद और उसके लोग सीमा पर धर्म परिवर्तन करने को दबाव बनाने लगे। भाई का दावा है कि जब सीमा ने यह बात अपने परिवार को बताई तो नावेद ने उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा: क्या ‘कैश कांड’ की गुत्थी सुलझेगी या रहस्य और गहराएगा?

प्रयागराज /स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट बॉक्स: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज...

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...