32 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

मुख्यमंत्री ने पाटन में राजीव सरोवर का किया लोकार्पण..

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री ने पाटन में राजीव सरोवर का किया लोकार्पण..

Date:

रायपुर : 04 फरवरी 2023 पाटन शहर में तेजी से नागरिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सरोवरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है और उन्हें मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख तालाब नकटा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। राजीव सरोवर उद्यान के नाम से जाने जाने वाले इस उद्यान की लागत 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत सुंदर उद्यान बन गया है। लोगों के सुबह शाम घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह हो गई है। पहले भी यह तालाब बहुत ही सुंदर था और अब सौंदर्यीकरण के बाद इसकी सुंदरता को चार चांद लग गए हैं।

राजीव सरोवर चित्र

      इस मौके पर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related