32 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

माघी पुन्नी मेला कल से ,छत्तीसगढ़ के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां ….

HomeChhattisgarhमाघी पुन्नी मेला कल से ,छत्तीसगढ़ के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां ....

Date:

राजिम : 04 फरवरी 2023

राजिम में माघी पुन्नी मेला का आयोजन कल 5 फरवरी माघ पूर्णिमा से प्रारंभ होकर 18 फरवरी महाशिवरात्रि रहेगा । यहाँ प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा अनेक शानदार प्रस्तुतियां दिए जायेंगे । मेला में पहले दिन 5 फरवरी को रंग सरोवर के भूपेंद्र साहू बारुका और स्वर्णा/गरिमा दिवाकर रायपुर अपनी प्रस्तुति देंगे | इसके बाद 6 फरवरी को पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर रायपुर, 7 फरवरी को अल्का परगनिहा रायपुर, 8 फरवरी को पी.सी. लाल यादव गण्डई, पद्मश्री ऊषा बारले भिलाई, 9 फरवरी को ननकी ठाकुर, चम्पा निषाद रायपुर, 10 फरवरी को हिम्मत सिन्हा छुरिया, 11 फरवरी को गोरेलाल बर्मन रायपुर, 12 फरवरी को अनुराग शर्मा रायपुर, 13 फरवरी को दुष्यंत हरमुख भिलाई, 14 फरवरी को दिलीप षडंगी रायगढ़, आरु साहू नगरी,15 फरवरी को सुनील सोनी दुर्ग, 16 फरवरी को रिखी क्षत्रीय भिलाई, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर लाटाबोड़, 17 फरवरी को दीपक चंद्राकर अर्जुन्दा और 18 फरवरी को सुनील तिवारी रायपुर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related