25.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

कॉल आया , हैलो बोलते ही अकाउंट से उड़ गए पैसे..! ठगी का शिकार हुए गांव के सरपंच और सचिव

HomeChhattisgarhकॉल आया , हैलो बोलते ही अकाउंट से उड़ गए पैसे..! ठगी...

Date:

धमतरी। : लोगों को फोन लगा कर खाते का गोपनीय कोड पूछ कर रकम पार कर देना अब ऑनलाइन ठगी का ये पैंतरा पुराना हो चुका है। शातिर ठगों ने अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। धमतरी जिले में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां जालसाल शिकायत के नाम पर पंचायत सचिव और सरपंचो को कार्रवाई का डर दिखाकर पैसो की मांग कर रहे हैं।
बता दे कि कुरुद जनपद में आने वाले अटंग पंचायत के सरपंच और सचिव को ठगों ने अपने आप को कलेक्टर बताकर जाल में फंसा कर 20 हज़ार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। दरअसल हाल में धमतरी में नए कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने पद सम्हाला है। ठगों ने सचिव और सरपंच को फोन लगा कर खुद को कलेक्टर ऋतू राज रघुवंशी बताया। पंचायत के फ़ाइल और कामकाज में गड़बड़ी की बात की। फिर जनता से मिली शिकायत का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही।
इसके बाद ठग ने कार्रवाई रोकने के नाम पर फौरन रकम की मांग की। डरे सहमे सचिव और सरपंच ने तुरंत ही बताए गए अकाउंट नम्बर पर 20 हज़ार डाल दिये। बाद में जब दोनों को ठगे जाने का पता चला तब पूरे मामले की जानकारी पंचायत विभाग को दी गई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...