32 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन ने मिलेट्स से बनी भेंट के लिए मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र

HomeChhattisgarhसदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन ने मिलेट्स से बनी भेंट के...

Date:

रायपुर : सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन ने मिलेट्स से बनी भेंट के लिए मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र

लिखा ” मैं आशा करता हूं छत्तीसगढ़ मिलेट्स में विश्व विख्यात बने “
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाओं के लिए ट्वीट कर जताया आभार


रायपुर 3 फरवरी 2023
मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई फिल्मी हस्तियों को मिलेट से बने गिफ्ट हैंपर्स भेजे थे, इसी हैम्पर को पाकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है और कहा है कि छत्तीसगढ़ वैसे तो कई विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है, आपके द्वारा भेजे गए मिलेट के खाद्य प्रदार्थों के लिए आपका धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने इस पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन का धन्यवाद जताया है। 
बता दें कि गिफ्ट हैंपर्स के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मकर संक्रांति की बधाई भी प्रेषित की थी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी थी। 
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार लगातार मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है। मिलेट्स को प्रोत्साहन देने के क्रम में हाल ही के दिनों में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सभी विधायकों को मिलेट्स से बने व्यंजनों का लंच भी करवाया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिलेट्स को लेकर किए जा रहे कार्यों की तारीफ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related