27.7 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने सांसद सुनील सोनी को चेंबर ने सौंपा ज्ञापन…

HomeRaipurस्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने सांसद सुनील सोनी को...

Date:

रायपुर: 16 मई 2023 .. छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने सांसद सुनील सोनी से मुलाकात कर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि आज सांसद सुनील सोनी से मुलाकात कर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने हेतु ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक उभरता हुआ विकासशील प्रदेश है जिसने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों, प्रोफेशनल, एवं जन सामान्य को अंर्तराष्ट्रीय हवाई सुविधा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है| परिणामस्वरूप देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच हवाई यात्रा का दबाव बढ़ता जा रहा है। यदि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधा रायपुर स्थित हवाई अड्डे में मिल जाती है तो अन्य शहरों के बीच इस दबाव को कम किया जा सकता है।
अमर परवानी जी ने यह भी बताया कि रायपुर शहर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त होने से प्रदेश वर्ल्ड मैप में आ जायेगा और इससे प्रदेश के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। माननीय सांसद श्री सुनील सोनी जी ने उक्त ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कदम उठाने की बात कही।

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, मंत्री जितेन्द्र गोलछा जैन, राजेंद्र खटवानी, युवा चेंबर उपाध्यक्ष विपुल पटेल, मंत्री गोल्डी लुनिया एवं जयराज गुरनानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...