30.9 C
Raipur
Sunday, May 17, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED को बताया भस्मासुर, कहा- भाजपा का पाप का घड़ा जल्द लबालब होकर छलकेगा…

HomeRaipurमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED को बताया भस्मासुर, कहा- भाजपा का पाप...

Date:

रायपुर : 13 मई 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंट के रूप में ईडी काम कर रही है. ईडी को अभयदान देकर भाजपा ने भष्मासुर बना दिया गया है. अगर ईडी गलत करती है, तो इन पर कौन कार्रवाई करेगा. संभावना ये है कि ईडी ही वरदान देने वाले के पीछे न पड़ जाए. पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे ही लबालब होगा, छलकना शुरू हो जाएगा |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा और ईडी मिले हुए है. ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, उसके पहले रमन सिंह जारी करते है. जहां भाजपा जानकारी देती है, वहां ईडी रेड डालती है. ईडी को कैसे पता कि बीजेपी के और कांग्रेस के कौन हैं. बीजेपी के एक भी नेता के घर ईडी की रेड नहीं पड़ी. बीजेपी जहां बोल रही, वहां रेड हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो अति है, उसका अंत होता है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...