22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भाजपा मतलब भ्रष्टाचार! कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला किया हमला…

HomeChhattisgarhभाजपा मतलब भ्रष्टाचार! कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम...

Date:

रायपुर: 08 मई 2023

रायपुर:  कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ते ही जा रही है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव में सुपड़ा साफ होने की बात कही है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा मतलब भ्रष्ट्राचार।

सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को दो अखबार की कटिंग ट्वीट करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्हांने कहा है कि कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। जैसे छत्तीसगढ़ की जनता ने अवैध कारनामों की सरगना “भ्रष्ट भाजपा” को विदा किया था, वैसे ही #कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। #भाजपा_मतलब_भ्रष्टाचार! इससे पहले कल यानि रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों पर करारा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि उनसे ज्यादा लालची आदमी कोई है ही नहीं, उन्हें पहचान ही कांग्रेस पार्टी ने दी है। बिना रीढ़ का आदमी एक जांच क्या बैठी कि भाजपा की गोद में जा बैठे। उनकी नैतिकता क्या है कि वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाएं।

बता दें कि इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि कर्नाटक में राहुल गांधी लोगों को गारंटी दे रहे हैं, मेरा सवाल है कि राहुल गांधी की गारंटी कौन लेगा…सोनिया गांधी पिछले 20 साल से अकेले राहुल गांधी को खड़ा करने की लड़ाई लड़ रही हैं, अब यह व्यक्ति (राहुल गांधी) कैसे आकर कर्नाटक के लोगों को गारंटी दे सकता है?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...