स्वतंत्र छत्तीसगढ़
मुख्य बातें
मुंबई में 11-12 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन आयोजित
निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा
विभिन्न राज्यों ने कल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों के अनुभव साझा किए
छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व डॉ. रामप्रताप सिंह और गिरीश रामटेके ने किया
श्रमिकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने की भविष्य की रणनीति पर मंथन
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के निर्माण श्रमिकों के सुरक्षित, सम्मानजनक और समृद्ध भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है।
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और छत्तीसगढ़ के श्रम सचिव हिम शिखर गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाना है।
छत्तीसगढ़ की ओर से भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह तथा मंडल सचिव गिरीश रामटेके ने प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में राज्यों द्वारा निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, बेहतर कार्यप्रणालियों और नए नवाचारों की जानकारी साझा की गई।
चर्चा के दौरान निर्माण श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण व्यवस्था को और मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। राज्यों के अनुभवों के आदान-प्रदान से योजनाओं की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ।
राष्ट्रीय सम्मेलन को देश के निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सम्मेलन में सामने आए सुझावों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आधार पर भविष्य में श्रमिक कल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
ख़बरें और भी…



Finally found a platform that actually pays out fast. The game selection is top notch and the bonuses are legit. Check out ph50jili if you want a real gaming experience.
The mobile version is way better than the browser experience. Everything is just so much faster and more convenient. Grab the app at 43betappdownload.