रायपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा अलर्ट, 43 जगह नाकेबंदी: तीन घंटे चला सघन वाहन चेकिंग अभियान…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा अलर्ट, 43 जगह नाकेबंदी: तीन...

Date:

रायपुर, छत्तीसगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी रायपुर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक कमिश्नरेट के तीनों जोन के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक नाकेबंदी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में कुल 43 चेकिंग पॉइंट बनाए गए।

संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई जांच
अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और शहर में आने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया। बिना नंबर के वाहनों, संदिग्ध नंबर प्लेट और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने संदिग्ध पाए गए लोगों से पूछताछ भी की।

मध्य जोन में 14 चेकिंग पॉइंट
मध्य जोन के कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्रनगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में 14 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। चांदनी चौक, कोतवाली चौक, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तेलघानी नाका, गोवर्धन चौक, लाल चौक, फूंडहर चौक और अग्रसेन चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने जांच की।

नॉर्थ जोन में 11 जगह सरप्राइज चेकिंग
नॉर्थ जोन में खमतराई, पंडरी, खमारडीह, उरला, गुड़ियारी थाना और रामनगर चौकी क्षेत्र में 11 स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। खमतराई चौक, बंजारी चौक, विज्ञान केंद्र, शंकर नगर चौक, कनहेरा चौक, भारत माता चौक और कबीर चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर जांच की।

वेस्ट जोन में सबसे ज्यादा 18 चेकिंग पॉइंट
वेस्ट जोन में सबसे अधिक 18 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। आजाद चौक, राजेंद्र नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, सरस्वती नगर, टिकरापारा, कबीर नगर और मुजगहन थाना क्षेत्रों में जांच की गई। टाटीबंध चौक, मोवा बाजार, महादेवघाट, भाठागांव, एनआईटी के सामने, बस स्टैंड और धमतरी रोड एक्सप्रेस-वे पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

स्वतंत्रता दिवस तक बढ़ाई जा सकती है निगरानी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और स्वतंत्रता दिवस के दौरान रायपुर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा सकती है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related