स्वतंत्र छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन की शुरुआत
राज्य सरकार ने AI मिशन का ऐलान किया। इसके तहत 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 100 AI डेटा लैब और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। - पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के नामों पर विवाद
“हे राम”, “भक्त प्रह्लाद”, “स्पेस रानी” और “न्यूज” जैसे नामों वाली चयन सूची सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। CGPSC ने स्पष्ट किया कि सभी नाम अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दर्ज किए गए वास्तविक नाम हैं। - CGPSC परीक्षा लीक मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने परीक्षा लीक जांच से जुड़े पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका खारिज कर दी। - एनआईटी रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान
एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त आयोजन में 250 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद जागरूकता रैली भी निकाली गई। - NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI चार्जशीट का खुलासा
CBI ने चार्जशीट में NTA के कुछ विशेषज्ञों पर प्रश्न याद कर बिचौलियों तक पहुंचाने और WhatsApp-Telegram नेटवर्क के इस्तेमाल के आरोपों का उल्लेख किया। - श्रम निकेतन विद्यालय, जामुल के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में कई पदक जीतकर विद्यालय और दुर्ग जिले का नाम रोशन किया। - पूर्व नक्सली पलटू दास मुंबई से गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने पूर्व नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार था। - हाईकोर्ट में 10 अगस्त से नया न्यायिक रोस्टर लागू होगा
मुख्य न्यायाधीश ने नई डिवीजन और सिंगल बेंच के लिए मामलों का पुनर्वितरण करते हुए नया रोस्टर जारी किया। - रेलवे पार्सल कार्यालय से नकली पनीर जब्त
स्टेशन पार्सल ऑफिस में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली पनीर बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग मामले की जांच में जुटा है। - राज्यभर में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।
ख़बरें और भी…


