HomeCHHATTISGARHCM बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यक्रमों में शामिल...

Date:

CM बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, गुढ़ियारी में करेंगे छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण….

रायपुर : 19 अप्रैल 2023 .. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। वे इस दौरान क्षेत्रवासियों को विकास कार्याें की सौगात भी देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने स्थित नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे और 12.25 बजे नंदनवन मार्ग स्थित अटारी के दुर्गा मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12.35 बजे जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण करेंगे और जरवाय गौठान का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.55 बजे मोहबा बाजार से कोटा मार्ग के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 1.10 बजे गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे गुढ़ियारी के सीएसईबी ग्राउण्ड में विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 3.30 बजे अग्रसेन चौक स्थित संभाग स्तरीय सी-मार्ट का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और शाम 5 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा; 4 आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: अंबिकापुर के दर्रीपारा में कांग्रेस मंडल...

रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता ‘पुष्पांजलि’ 19-20 सितंबर 2026 को….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर...