छत्तीसगढ़ / रायपुर
मुख्य बातें :
- रिजल्ट जारी: 29 अप्रैल 2026, दोपहर 2:30 बजे
- आधिकारिक वेबसाइट: cgbse.nic.in, results.cg.nic.in
- SMS और DigiLocker से भी मिलेगा रिजल्ट
- परीक्षा अवधि: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। लाखों छात्र-छात्राएं दोपहर 2:30 बजे के बाद अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच हुई थी, और अब लंबे इंतजार के बाद परिणाम जारी होने जा रहा है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं। वहां “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें, फिर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
इंटरनेट नहीं? ऐसे पाएं रिजल्ट
अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में ‘CG12 Roll Number’ टाइप करके 56263 पर भेजें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएगा।
DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट आधिकारिक रूप से मान्य होती है और भविष्य में प्रवेश या अन्य कार्यों में उपयोग की जा सकती है।
आगे क्या करें?
रिजल्ट के बाद छात्र अपने अंकों का मूल्यांकन कर आगे की पढ़ाई की योजना बना सकते हैं। यदि किसी को अपने परिणाम से संतुष्टि नहीं है, तो वे पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या पुनर्गणना (Rechecking) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया और तारीखें बोर्ड जल्द जारी करेगा।
ख़बरें और भी…


