HomeCHHATTISGARHग्राम कच्चे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने ग्रामीणों को दी कानून की...

Date:

ग्राम कच्चे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी,आरी डोंगरी खदान का भी किया निरीक्षण..

मनीष साहू – भानुप्रतापपुर


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर गोपाल कृष्ण नीलम एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1भानुप्रतापपुर आंनद बोरकर द्वारा ग्राम कच्चे पहुंचकर लौह अयस्क की माइंस एवं चौकी कच्चे का निरीक्षण किया। यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कानून व पुलिस मदद के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ग्रामीणों को बताया कि अधिकांश मोटर दुर्घटनाएं तेज व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होती हैं। इनमे अधिकतर लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता है। अतः वाहन चलाने के पूर्व ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का बीमा होना आवश्यक है। इस दौरान उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दुर्घटना बीमा क्लेम और एफआइआर दर्ज करने की जानकारी दी गई। मजदूरों के अधिकारों की जानकारी एवं मजदूरों को जागरूक रहकर अपने अधिकारों का उपयोग एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी तेज, 50 साल के PPP मॉडल में औरंगाबाद के साथ होगा संचालन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को...

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को नगर सेना की कमान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग ने जारी की...

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS...