स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क – रायपुर
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में Indian Oil Corporation Limited (आईओसीएल) छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति को सुदृढ़ करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
ख़बरें और भी…


