29.1 C
Raipur
Monday, April 13, 2026

रायपुर में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद उठाया कदम…

HomeChhattisgarhRaipurरायपुर में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क

रायपुर: राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक महिला कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जो आजाद चौक थाना में ही पदस्थ थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूजा कुशवाहा का विवाह रेलवे पुलिस (GRP) में पदस्थ एक जवान से हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे और विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। शनिवार शाम पूजा ने अपने पति को वीडियो कॉल किया, जिसमें कथित तौर पर उसने आत्महत्या करने की बात कही और कॉल काट दिया। इसके बाद पति ने तुरंत पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी और खुद भी मौके के लिए रवाना हुआ।

पुलिस और पति जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर महिला कांस्टेबल फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारकर सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतका के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। साथ ही सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में राहत: ‘उम्मीद की किरण’ संस्था ने खोला शीतल जल प्याऊ…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बातें सुंदर नगर, शिव वाटिका...

थाने के सामने से जब्त मेटाडोर चोरी: रायपुर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट्स: फाफाडीह ट्रैफिक थाने के सामने से...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट्स:• मुख्यमंत्री निवास में जागरूकता अभियान...