छत्तीसगढ़ चुनाव 2023- भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने पहली बार बस्तर पहुँच रही प्रियंका

कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते ही किसी भी पार्टी की हार-जीत तय होती हैं | सत्ता गंवा चुकी बीजेपी इस बात को बखूबी समझ चुकी हैं | इसी वजह से साल भर पूर्व से ही बीजेपी के बड़े लीडर्स बस्तर में नज़र आये | इधर 12 सीटों पर काबिज कांग्रेस इस बार भी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही हैं | शायद इसी वजह से कांग्रेस ने बस्तर में चुनावी दौरे की शुरुवात करने में जल्दबाजी नहीं की | हिमाचल में कांग्रेस की वापसी कराने वाली प्रियंका आज भरोसे के सम्मेलन में बस्तर पहुँच रहे हैं |

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव आज बस्तर दौरे पर पहुँच रही हैं | यहाँ वे भरोसे का सम्मेलन के जरिये आदिवासी वोटर कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश करेंगी | प्रियंका गाँधी के मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की शुरुवात करेंगे | प्रियंका के बस्तर दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाली | बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी आज बस्तर दौरे पर हैं |

आदिवासी वोटर्स के साथ महिला वोटर्स को साधने प्रियंका गाँधी बस्तर में सभा कर रही हैं | इस सभा में 1 लाख से ज्यादा आदिवासी नज़र आयेंगे | प्रियंका के साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीपी अध्यक्ष मोहन मरकाम ,मंत्री कवासी लखमा ,एआइसीसी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ.चन्दन यादव,सप्तगिरी शंकर, और विजय जांगिड भी शामिल होंगे |

बस्तर पहुँचने के बाद प्रियंका गाँधी सबसे पहले जगदलपुर में माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगी | प्रियंका दर्भा के झीरम घाटी स्थित रामघाट पहुंचकर झीरम हमले के शहीदों को श्रद्धांजली देंगी | इसके बाद बस्तर के एतिहासिक लालबाग मैदान में भरोसे का सम्मलेन में शमिल होंगी | भरोसे के सम्मेलन में भूपेश बघेल आदिवासी परब सम्मान निधी योजना का शुभारम्भ करेंगे |

क्या है यह योजना: इस योजना एके तहत अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी पर्व और त्योहारों के आयोजन के लिए राज्य सरकार ग्राम पंचायतों को अनुदान देगी | सभी ग्राम पंचायत को साल भर में दो किश्तों में 10 हजार मिलेंगे | सम्मलेन में सी.एम.भूपेश बघेल बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को 5-5 हजार रुपये की पहली किश्त जारी करेंगे |

इस कार्यक्रम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे प्रियंका गांधी की बस्तर दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गयी हैं | बस्तर आई.जी सुन्दरराज पी.ने बताया कि बस्तर दौरे को देखते हुवे पूरे संभाग में अलर्ट जारी किया गया है | तीन लेयरों में सुरक्षा बल जवानो को तैनात किया गया है |