37.1 C
Raipur
Tuesday, April 28, 2026

बलरामपुर में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, तुर्रीपानी गांव में करीब 2 एकड़ में लगी फसल, जांच में जुटा प्रशासन…

HomeChhattisgarhबलरामपुर में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, तुर्रीपानी गांव में करीब...

Date:

बलरामपुर/ छत्तीसगढ़

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद अब करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती मिलने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तुर्रीपानी में करीब 2 एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा:

करौंधा थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत तुर्रीपानी इलाके में अलग-अलग स्थानों पर करीब दो एकड़ जमीन में अवैध अफीम की खेती किए जाने की जानकारी सामने आई है। बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुर्गा, बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और जिले के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

प्रशासन की टीम पूरे इलाके का निरीक्षण कर रही है।

झारखंड सीमा से सटा पहाड़ी इलाका, लोगों की आवाजाही कम
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक खजूरी पंचायत के तुर्रापानी क्षेत्र में डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर अफीम की फसल लगाई गई है। यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और झारखंड की सीमा से लगा हुआ है। दूरस्थ और जंगल-पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां आम तौर पर लोगों का आना-जाना कम रहता है, जिससे अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में आसानी होने की आशंका जताई जा रही है।

त्रिपुरी गांव में पहले भी 4 करोड़ से अधिक की अफीम जब्त:

इससे पहले कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में भी अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया था। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 1.488 हेक्टेयर (करीब 3.67 एकड़) जमीन में की जा रही खेती को कब्जे में लिया था। जांच के दौरान आधे भरे दो डब्बों में अफीम का लासा, चार बोरी से अधिक सूखे फूल और जड़, तना, पत्ती व फूल सहित पौधों को जब्त किया गया था। कुल मिलाकर 43 क्विंटल से अधिक सामग्री बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी:

प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। अब तुर्रीपानी गांव में सामने आए नए मामले को लेकर भी प्रशासन पूरे क्षेत्र में सघन जांच और कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचशील नगर में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, इलाके में तनाव…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: जोगी नगर निवासी 16 वर्षीय कुश...