26.6 C
Raipur
Monday, March 2, 2026

रायपुर में होली पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात, ड्रोन से रखेगी नजर …

HomeChhattisgarhRaipurरायपुर में होली पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, 700 से अधिक पुलिस...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

हाइलाइट्स:
• शहरभर में 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
• 50 चौंक-चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट
• ड्रोन से निगरानी और क्विक रिस्पांस टीम तैयार
• प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन पेट्रोलिंग

त्योहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में

रायपुर: रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए रायपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सोमवार 02 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली खेले जाने के मद्देनजर राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। 03 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण उस दिन रंगोत्सव नहीं मनाया जाएगा। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हुड़दंग की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और सभी अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

700 से ज्यादा पुलिस बल और ड्रोन से निगरानी

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे शहर में 700 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल लगाया जाएगा। पहली बार कई प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी ताकि भीड़ की गतिविधियों पर नजर बनी रहे। हुड़दंग या असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई है, जो किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

50 चेकिंग पॉइंट और प्रमुख चौक-चौराहों पर सख्ती

राजधानी के 50 चौंक-चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी स्वयं पेट्रोलिंग कर स्थिति की मॉनिटरिंग करेंगे। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक और तेलीबांधा चौक पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रायपुर में ड्रोन से निगरानी, 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

पुलिस प्रशासन ने ऐसे प्लान तैयार किए हैं जिनसे शहर में शांति बनी रहे और कोई भी अशांति फैलाने वाला तत्व तुरंत पकड़ा जा सके. आमतौर पर होली के मौके पर भीड़भाड़ बढ़ जाती है. युवा रंग खेलने में मस्त हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी शराब के नशे में हुड़दंग या ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटनाएं हो जाती हैं. इन्हीं को रोकने के लिए रायपुर पुलिस ने ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक को शामिल किया है जो आसमान से हर गतिविधि पर नजर रखेगी. इससे न सिर्फ तत्काल कार्रवाई संभव होगी बल्कि सबूत भी सुरक्षित रहेंगे.

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ट्रंप का बड़ा बयान: “ईरान के साथ जंग 4 हफ्तों में खत्म हो सकती है”, अभियान ‘समय से आगे’ चलने का दावा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट्स: अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा—ईरान अभियान 4...

रायपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन: खामनेई की मौत पर गम और विरोध…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली...