38.1 C
Raipur
Saturday, April 18, 2026

होली से पहले सख्ती: महासमुंद में खाद्य विभाग की दबिश, मिष्ठान और होटल से लिए गए नमूने…

HomeChhattisgarhMAHASAMUNDहोली से पहले सख्ती: महासमुंद में खाद्य विभाग की दबिश, मिष्ठान और...

Date:

महासमुंद/छत्तीसगढ़

महासमुंद, बागबाहरा और तुमगांव में सघन जांच अभियान तेज

महासमुंद, 1 मार्च 2026। होली पर्व के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान को और तेज कर दिया है। 28 फरवरी को विभागीय टीम ने महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर निरीक्षण एवं नमूना जांच की कार्रवाई की। त्योहारों के दौरान मिष्ठान और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ ही गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

किराना स्टोर्स और मिष्ठान भंडार से विधिक व सर्विलांस नमूने

जांच के दौरान तेंदूकोना स्थित विजय किराना स्टोर्स से बेसन एवं मैदा के विधिक नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं महासमुंद के भवानी मिष्ठान से कलाकंद, सेव, बूंदी लड्डू और पेड़ा के नमूने निगरानी के आधार पर परीक्षण हेतु प्रेषित किए गए। इसी क्रम में तुमगांव स्थित शिवा होटल से मैदा, पनीर, बूंदी और कलाकंद के सर्विलांस नमूने लिए गए, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की पुष्टि की जा सके। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साफ-सफाई और खाद्य मानकों के पालन के निर्देश

इसके अतिरिक्त तुमगांव स्थित साईं होटल एवं ज्ञानी फैमिली ढाबा का भी सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान मिलावट करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, और यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली मजबूती, 5 अतिरिक्त न्यायाधीश बने स्थायी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क-रायपुर हाइलाइट :छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पांच...

स्वर आराधना म्यूजिकल ग्रुप की खास प्रस्तुति आज, जेएमडी आराधना की पहली वर्षगांठ पर सजेगा सांस्कृतिक मंच…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क-रायपुर मुख्य बिंदु : जेएमडी आराधना की प्रथम वर्षगांठ...

रायपुर नगर निगम में फाइल गायब: 100 एकड़ जमीन पर उठे सवाल, जांच तेज…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क -रायपुर हाइलाइट :• अमलीडीह जोन-10 से 100...