सर्वमंगला नगर में “एक रोटी घायल गौ माता के नाम” अभियान की शुरुआत, रोटी बैंक से होगा गौवंश को सहारा…

HomeCHHATTISGARHKorbaसर्वमंगला नगर में “एक रोटी घायल गौ माता के नाम” अभियान की...

Date:

कोरबा / छत्तीसगढ़

कोरबा। सर्वमंगला नगर में गौ सेवा को नई दिशा देते हुए जय मां सर्वमंगला गौ सेवा समिति के गौ सेवकों द्वारा मंगलवार को सुमन भारती विद्यालय परिसर में “एक रोटी घायल गौ माता के नाम” अभियान के तहत रोटी बैंक की विधिवत शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में घायल और असहाय गौवंश के लिए नियमित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी गौ माता भूखी न रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों को गौ सेवा के महत्व, पशु संरक्षण की आवश्यकता तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि रोटी बैंक के माध्यम से घर-घर से एक-एक रोटी एकत्रित कर घायल एवं बेसहारा गौवंश तक पहुंचाई जाएगी। इस सामूहिक प्रयास से सेवा कार्य को निरंतर गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम. के. पासवान, अध्यक्ष माधव प्रसाद जायसवाल, एस. के. यादव, गौ सेवा समिति के गौसेवक राजू ठाकुर, गौ सेवा प्रमुख एवं बजरंग दल कार्यकर्ता ओम प्रकाश केशरवानी, गौ सेवा सह-प्रमुख विजय पटेल, वार्ड 61 की पार्षद मनुमति जायसवाल, वार्ड 62 के पार्षद रामाधार पटेल सहित संत यादव, फिरतराम यादव, अखिलेश यादव, शनि पटेल, सोहन केशरवानी और शेखर साहू सहित अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। आयोजकों ने इसे सामाजिक सहभागिता, मानवीय संवेदनाओं और गौ संरक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों...

आईटीआई जैजैपुर में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन…

सक्ती / छत्तीसगढ़ तकनीकी प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं के लिए...