38.1 C
Raipur
Saturday, April 18, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रायपुर की कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’ सम्मानित, ‘मातृभाषा रत्न’ उपाधि से नवाजी गई…

HomeChhattisgarhअंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रायपुर की कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’ सम्मानित, ‘मातृभाषा...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के लगभग एक हजार कवि, साहित्यकार, पत्रकार और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ और मातृभाषा के संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर रायपुर, छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती शुभा शुक्ला निशा को भी “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान” से सम्मानित किया गया। शुभा शुक्ला ‘निशा’ अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से निरंतर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी अब तक हिन्दी में नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि दसवीं पुस्तक प्रकाशन की प्रक्रिया में है। साहित्य सृजन के साथ-साथ वे भाषा और संस्कृति के संरक्षण हेतु भी सतत प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान नेपाल-भारत मैत्री विकास, बुद्ध सर्किट एवं रामायण सर्किट के प्रचार-प्रसार, मिथिला एवं अवध संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन, देवनागरी लिपि के संरक्षण तथा नेपाली एवं हिन्दी भाषा के संयुक्त वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। देश-विदेश की भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर मातृभाषा के महत्व को रेखांकित किया गया। शुभा शुक्ला ‘निशा’ की इस उपलब्धि पर वक्ता मंच के पदाधिकारियों राजेश पराते, शुभम साहू, मनीष अवस्थी, ज्योति शुक्ला, दुष्यंत साहू और हेमलाल पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख का सम्मान, कबड्डी में रचा इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स बॉक्स राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी...

रायपुर में आज 18 अप्रैल को भक्ति संगीत की गूंज, AIBS शिवराम सागरम म्यूजिकल ग्रुप का भव्य आयोजन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क- रायपुर रायपुर। राजधानी रायपुर में भक्ति और...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को मिली मजबूती, 5 अतिरिक्त न्यायाधीश बने स्थायी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क-रायपुर हाइलाइट :छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पांच...

स्वर आराधना म्यूजिकल ग्रुप की खास प्रस्तुति आज, जेएमडी आराधना की पहली वर्षगांठ पर सजेगा सांस्कृतिक मंच…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क-रायपुर मुख्य बिंदु : जेएमडी आराधना की प्रथम वर्षगांठ...