सरोना में स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी बंद मिलने पर कलेक्टर की सख्ती, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश…

HomeCHHATTISGARHRaipurसरोना में स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी बंद मिलने पर कलेक्टर की सख्ती,...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़

हाइलाइट्स:

  • सरोना उप स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान बंद मिला
  • आंगनबाड़ी केंद्र में भी लापरवाही उजागर
  • संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
  • एक दिन का वेतन काटने का आदेश, नियमित संचालन सुनिश्चित करने की चेतावनी

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख

गौरव सिंह ने शनिवार को सरोना इलाके का औचक निरीक्षण कर सरकारी सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र सरोना बंद पाया गया, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

आंगनबाड़ी केंद्र भी मिला बंद, व्यवस्थाओं की खुद जांच

निरीक्षण के दौरान बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद मिला, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए स्वयं केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने गैस जलाकर बर्तनों की स्थिति तक देखी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि केंद्र का नियमित संचालन नहीं हो रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली ठाकुर ने डीपीओ श्रीमती अनुपमा तिवारी, सुपरवाइजर सुश्री गार्गी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुंती सोनकर एवं सहायिका श्रीमती रेवती साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

धिकारियों की मौजूदगी में कड़ी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विश्व दीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्व रंजन, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार तथा एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी संस्थाओं का नियमित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि भविष्य में यदि लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों...

आईटीआई जैजैपुर में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन…

सक्ती / छत्तीसगढ़ तकनीकी प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं के लिए...