25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

बसना पुलिस द्वारा 510 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

HomeChhattisgarhबसना पुलिस द्वारा 510 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को...

Date:

दिलीप गुप्ता-सरायपाली


बसना पुलिस को मुखबीर से मिली जानकारी के बाद ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला के किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते निर्मित कर रहें कि सुचना पर ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला किनारे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये मौके पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा एक व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम डहरू मिरी पिता मधुदास मिरी उम्र 57 साल साकिन बेल्डीहपठार थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पुछने पर चैतलाल खुंटे निवासी बेल्डीहपठार बताया जिसके नाला किनारे स्थित झोपडी का तलाशी लेने पर झोपडी अंदर तीन अलग अलग जगह चुल्हा जलाकर शराब बनाते मिला जिसके कब्जे से 1. 05 नग 50, 50 लीटर वाली निले रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई देशी महुआ शराब 50, 50 लीटर कुल 250 लीटर, 2. दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी 48 नग सफेद रंग के प्लास्टिक झिल्ली में 05, 05 लीटर कुल 240 लीटर 3. एक 20 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर जुमला 510 लीटर देशी महुआ शराब किमती 102000 रूपये 4. एक नग पैशन प्रो मो0सा0 क्रं0 CG06GS9507 किमती 50,000 रूपये 5. 06 नग शराब बनाने का बर्तन किमती 5000 रूपये जुमला किमती 1,57,000 रूपये को जप्त कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी डहरू मिरी को दिनांक 05.4.2023 को गिरफ्तार किया गया अपराध क्रमांक 190/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि दरबारी राम तारम, म0प्र0आर0 चंचल बंसवार, आरक्षक हरिश साहू, नरेश बरिहा, विरेन्द्र साहू, आशीष नाग, नरेन्द्र प्रधान, उमेश साहू, जयप्रकाश कंवर, म0आर0 प्रेमलता नाग समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related