28.4 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

“एक शाम संगीत प्रेमियों के नाम 111” में सुमधुर गीतों ने मोहा श्रोताओं का मन…

HomeChhattisgarh“एक शाम संगीत प्रेमियों के नाम 111” में सुमधुर गीतों ने मोहा...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार, 25 जनवरी को राजधानी रायपुर स्थित मायाराम सुरजन हॉल में संगीत प्रेमियों के लिए एक भव्य संगीतमय आयोजन “एक शाम संगीत प्रेमियों के नाम 111” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर के सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देशभक्ति और संगीत के रंग में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के निर्देशक श्री मनोज चक्रधारी रहे, जबकि मंच संचालन का कुशल दायित्व श्री रविन्द्र दत्ता ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व रजिस्ट्रार श्री सी.एल. दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से सभी कलाकारों एवं उपस्थित श्रोताओं का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में गायकों श्री भीमसेन नन्हेट, मनीष बोरा, देवेंद्र पाण्डेय, संजय सिंह, काशीनाथ पिल्लै, प्रदीप साहू, भूषण राव, आस्था भट्ट, पंचमी जी, शालिनी मिश्रा एवं दिव्यांशी सोनी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री मनोज चक्रधारी द्वारा किया गया। आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...