31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा श्री बालाजी विद्या मंदिर, 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन…

HomeChhattisgarhदेशभक्ति के रंग में रंगा श्री बालाजी विद्या मंदिर, 77वें गणतंत्र दिवस...

Date:

रायपुर। श्री बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर-2, देवेंद्र नगर, रायपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी. स्वामी, अध्यक्ष आंध्रा एसोसिएशन रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत की। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संगीत शिक्षक श्री रजत दत्ता के नेतृत्व में प्रस्तुत सुमधुर देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि श्री स्वामी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर है और छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री के. एस. आचार्युलु ने विद्यालय में उपलब्ध शिक्षा, खेल एवं संगीत सुविधाओं की सराहना की। वहीं श्री मोहन के. नायडू ने खेल शिक्षक श्री उमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियों को उल्लेखनीय बताया। श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए सभी क्षेत्रों में अनुशासित जीवन अपनाने पर बल दिया, जबकि श्री के. विजय कुमार ने अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जय प्रकाश ने अपने उद्बोधन में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, संविधान के पालन और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत खेल शिक्षकों द्वारा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related