29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

अख़बार वितरकों ने श्रममंत्री को सौंपा ज्ञापन, कल्याण बोर्ड गठन सहित कई मांगें रखीं…

HomeChhattisgarhअख़बार वितरकों ने श्रममंत्री को सौंपा ज्ञापन, कल्याण बोर्ड गठन सहित कई...

Date:

कोरबा। छत्तीसगढ़ अख़बार वितरक संघ जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शनिवार 25 जनवरी को कोरबा विधायक एवं प्रदेश के श्रममंत्री श्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सुबह 11 बजे श्रममंत्री के निवास पर दिया गया, जिसमें प्रदेश के दैनिक अख़बार वितरकों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों से जुड़ी मांगें प्रमुखता से रखी गईं।

संघ के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि ज्ञापन में अख़बार वितरक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की गई है, जिससे प्रदेशभर के वितरकों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके। इसके साथ ही श्रम विभाग के पोर्टल में “डिलीवरी बॉय” के स्थान पर “दैनिक अख़बार वितरक” की श्रेणी दर्ज करने, 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन सुविधा देने तथा वितरकों के बच्चों को निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्राथमिकता दिए जाने की मांग भी शामिल है।

संघ ने सभी अख़बार वितरकों को ईएसआई मेडिकल कार्ड, बीमा सुविधा तथा मृत्यु की स्थिति में एक सप्ताह के भीतर एकमुश्त सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। इसके अलावा शासन स्तर पर अख़बार वितरकों को एक-एक मोटराइज्ड (इलेक्ट्रिक) साइकिल उपलब्ध कराने हेतु योजना शुरू करने तथा सभी शासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों में दैनिक अख़बार अनिवार्य किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रममंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि साइकिल वितरण का प्रावधान उनके स्तर पर नहीं है, जबकि अन्य मांगों के संबंध में अनुशंसा कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 14 जनवरी 2024 को भी संघ द्वारा इन्हीं मांगों को लेकर श्रममंत्री से मुलाकात की गई थी, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया था।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related