26.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

बीजापुर नेशनल पार्क में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; AK-47 बरामद, अभियान जारी…

HomeChhattisgarhबीजापुर नेशनल पार्क में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; AK-47 बरामद, अभियान जारी...

Date:

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल से एके-47 सहित हथियार बरामद किए जाने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि मारे गए नक्सलियों की पहचान और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक इलाके में नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है।

डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, इसी दौरान उनकी नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
मुठभेड़ के बाद मारे गए नक्सलियों के शवों की बरामदगी और फरार नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

बीजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा सकतीं, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात…

रायपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर अभियान, सुरक्षा और विकास मुद्दों...