छत्तीसगढ़
रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 नग चोरी की एक्टिवा बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
दोपहिया वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच करते हुए रवि भवन पार्किंग क्षेत्र से मुख्य आरोपी को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी रोशन रात्रे ने पूछताछ में मास्टर चाबी की मदद से विभिन्न थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के बाद वह वाहनों को अपने सहयोगियों के माध्यम से बेचता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद वाहनों में से 24 एक्टिवा के संबंध में थाना सिविल लाइन, डी.डी. नगर और गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध हैं।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में महज 15 दिनों के भीतर 44 दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं, जो वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क को लेकर आगे की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
रोशन रात्रे पिता मालिक राम रात्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी बजरंग चौक मठपारा बोरियाकला, थाना मुजगहन, रायपुर (मुख्य आरोपी)
कमल जांगडे पिता डेरहा राम, उम्र 43 वर्ष, निवासी औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
गितेश कुमार पाटले पिता गंगा प्रसाद पाटले, उम्र 23 वर्ष, निवासी औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
मुस्कान रात्रे पति गौतम रात्रे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम चींचा, नवा रायपुर, थाना मंदिर हसौद
कुलेश्वर मारकण्डेय पिता खोरबहरा राम, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना भखारा, जिला धमतरी
साहिल रात्रे पिता मुक्ति रात्रे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बोरियाकला, थाना मुजगहन, रायपुर
लोकेश कुमार साहू पिता जगत राम साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भुरका, थाना गोबरानवापारा, रायपुर
भीषम मारकण्डेय पिता नरेश मारकण्डेय, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मेंडरका, थाना कुरूद, जिला धमतरी
हरीशचंद्र यादव पिता दल्लू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोरियाकला, थाना मुजगहन, रायपुर
ओमप्रकाश गायकवाड़ पिता राजूलाल गायकवाड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अहेरी, थाना नंदनी, जिला दुर्ग
धनेश्वर टंडन पिता पति राम टंडन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पटेवा, थाना गोबरानवापारा, रायपुर
केदार पाटले पिता दसवंत पाटले, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम कल्ले, थाना कुरूद, जिला धमतरी
अनूप कुमार जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
संजय कुमार पिता गणेश उर्फ डहरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
प्रीतम चंदेल पिता संतोष चंदेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
विनोद पाटले पिता भागीराम पाटले, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
संतोष निर्मलकर पिता गेंंदु निर्मलकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
मनोज बघेल पिता इंद्रराम बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
सागर लहरे पिता दुखित राम लहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
इंजमाम बंजारे पिता उभय बंजारे, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
मोंटू बघेल पिता कलीराम बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम औरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी
खबरें और भी…


