रायपुर/छत्तीसगढ़
हाइलाइट बॉक्स:
नवा रायपुर अटल नगर के माना–तूता क्षेत्र में 100 एकड़ में बनेगी ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’। पीपीपी मॉडल पर 400–500 करोड़ रुपये का संभावित निवेश। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जनवरी को करेंगे भूमिपूजन। फिल्म निर्माण, फिल्म टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन।
नवा रायपुर में निवेश और अवसरों का नया केंद्र
छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण और सृजनात्मक उद्योगों को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। यह फिल्म सिटी नवा रायपुर अटल नगर के माना–तूता क्षेत्र में राज्योत्सव स्थल के समीप लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जनवरी को इसके निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन करेंगे, जिसके बाद परियोजना पर काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा। मुंबई की इंद्रदीप इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी इसे पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित करेगी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और कंपनी के बीच अनुबंध भी हो चुका है।
400–500 करोड़ का निवेश, केंद्र–राज्य की संयुक्त भागीदारी
परियोजना में कुल 400 से 500 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। इसमें निजी कंपनी द्वारा लगभग 250 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार द्वारा 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जबकि राज्य सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी। पर्यटन मंडल के अनुसार, पीपीपी मॉडल के तहत निजी कंपनी को स्टूडियो और अन्य अधोसंरचना के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। इस निवेश से न केवल फिल्म निर्माण से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नवा रायपुर क्षेत्र में बसाहट, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
आधुनिक स्टूडियो, सेट्स और प्री–पोस्ट प्रोडक्शन सुविधाएं
फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां अस्थायी और स्थायी सेट्स—जैसे स्कूल–कॉलेज, अस्पताल, जेल, फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट—तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही तालाब, उद्यान, नदी और पर्वतीय लोकेशन जैसी आउटडोर शूटिंग सुविधाएं भी विकसित होंगी। फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था के अलावा स्टूडियो, प्री–प्रोडक्शन और पोस्ट–प्रोडक्शन के लिए अलग भवन बनाए जाएंगे। कन्वेंशन सेंटर और आउटडोर शूटिंग ज़ोन भी परियोजना का हिस्सा होंगे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य के अनुसार, “फिल्म सिटी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 21 जनवरी को मुख्यमंत्री के हाथों भूमिपूजन प्रस्तावित है।
ख़बरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें | https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q



Okay, I checked out phimsexnet88. It’s… uh… definitely got content. Not really my thing, but hey, if that’s what you’re into, go for it. Just be safe out there, folks! Check it out here: phimsexnet88
J884genuk… never heard of ’em. Probably another one of those random sites that pops up. Anyone know if it’s legit? Or just another scam? Tread carefully, people! Find it here: j884genuk
BK888slot, another slots site. Gotta be careful with these. Always read the terms and conditions and don’t gamble more than you can afford. Good luck if you give it a shot: bk888slot