22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

शराब घोटाला मामला: सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, शासन को कल तक जवाब दाखिल करने का समय…

HomeChhattisgarhशराब घोटाला मामला: सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह मामला आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट से जुड़ा हुआ है। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहस की गई।
हाईकोर्ट में सरकार की ओर से मामले में जवाब पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई। कोर्ट ने शासन की इस मांग को स्वीकार करते हुए कल तक का वक्त दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई कल सेकेंड हॉफ में की जाएगी। यह प्रकरण जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में सूचीबद्ध था।
गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले के मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं और इसी दौरान EOW की कार्रवाई से संबंधित इस याचिका पर न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें.  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related