25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

रायपुर में शुष्क हवा की वापसी से ठंड तेज, पारा 5 डिग्री तक गिरा.जाने मौसम का हाल …

HomeChhattisgarhरायपुर में शुष्क हवा की वापसी से ठंड तेज, पारा 5 डिग्री...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़

रायपुर. शुष्क हवा की वापसी ने पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अचानक तेज कर दिया है। सबसे अधिक प्रभाव राज्य के मध्य क्षेत्रों में देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई—माना हवाई अड्डा क्षेत्र में पारा 12.1 डिग्री से लुढ़ककर 7.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यानी 5 डिग्री की कमी। रायपुर शहर और दुर्ग जिले में भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी जिलों में पारा 1 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से रात में शीतलहर चली और सुबह हल्की से मध्यम धुंध छाई रही। ठंड की तीव्रता इतनी अधिक रही कि दिन की धूप भी खास राहत नहीं दे पाई।

अगले 2 दिन तक उत्तर व मध्य में शीतलहर, कोहरे का भी अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने के आसार हैं, जिससे रात और सुबह की ठंड अधिक तीखी बनी रहेगी। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से गिरकर 7.4 डिग्री, जगदलपुर में 12.9 से 10.5 डिग्री और जशपुर में भी शीतलहर जैसी स्थिति दर्ज की गई। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर से आई ठंडी हवा का प्रभाव मध्य इलाकों तक विस्तृत रूप से महसूस किया गया, जिससे तापमान में यह अचानक गिरावट देखने को मिली।

15 जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी, ठंड पड़ेगी ढीली
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 15 जनवरी तक तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। इससे सप्ताहभर में ठंड के तेवर कमजोर पड़ने के संकेत हैं। रायपुर के लालपुर इलाके में रविवार-सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री था, जो मंगलवार रात 11 डिग्री तक गिर गया। माना और दुर्ग में आई तेज गिरावट को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि 15 जनवरी के बाद ठंड के प्रभाव में स्पष्ट कमी आएगी और रात के तापमान में सुधार से आमजन को राहत मिल सकती है|

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें.  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related