कोरबा/ छत्तीसगढ़
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी द्वारा ग्राम पंचायत चाकामार के वार्ड क्रमांक 11-12 स्थित हाथीमुड में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 26 दिसंबर 2025 को हुआ। शिविर में कक्षा 11वीं और 12वीं के कुल 46 स्वयंसेवक (31 बालिकाएं एवं 15 बालक) शामिल हुए। सुबह 5 बजे योग-आसन से शिविर की दिनचर्या प्रारंभ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच विजय कुमार मझवार के मुख्य आतिथ्य और मनोज कर्ष के विशेष आतिथ्य में, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रिनी दुबे द्वारा किया गया। इस दौरान शिक्षिकाएं अंजना भगत, किशोरी एवं हेमलता तथा परिचारिका नूतन केवट और पुष्पा महिलांगे भी उपस्थित रहीं।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान, खेलकूद, तालाब एवं गांव की साफ-सफाई, संध्या प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 28 दिसंबर को ग्राम पंचायत गोढ़ी वार्ड क्रमांक 5 के पंच पदम सिंह चंदेल मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने नशा मुक्ति एवं नवसाक्षरता पर मार्गदर्शन दिया। इसी अवसर पर संस्कारम संस्था की अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल द्वारा स्वयंसेवकों को कम्बल वितरित किए गए। वहीं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर एवं अन्य सदस्यों द्वारा पानी की बोतल, फली, चिक्की एवं अगरबत्ती का वितरण किया गया तथा बच्चों को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर का निरीक्षण करते हुए रा.से.यो. के सर्वोच्च सम्मान प्राप्त प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र कुमार तिवारी ने शिविर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुविचार लेखन शिविर की गरिमा बढ़ाता है, जिसके बाद प्रतिभागियों ने रंगों से सुविचार लिखकर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। डॉ. तिवारी ने विद्यालय प्राचार्या और शिविर संयोजकों की प्रशंसा करते हुए पंच पदम सिंह चंदेल के व्यक्तित्व की भी सराहना की। इस दौरान डॉ. नेहा धृतलहरे, सरोज केशरी, कुसुमलता चंद्रा 29 दिसंबर को तथा अनीता ओहरी, प्रवीण चौबे और खेल विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह राजपूत 31 दिसंबर को शामिल हुए।
शिविर का समापन 1 जनवरी 2026 को हुआ। प्राचार्या श्रीमती रिनी दुबे द्वारा आर. कश्यप को शिविर प्रभारी एवं पवन श्रीवास को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया था। समापन अवसर पर आर. कश्यप ने आभार व्यक्त किया तथा प्राचार्या ने शिविर समाप्ति की घोषणा की।
खबरें और भी…


