23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

दीपक साहू पुनः बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गोबरा नवापारा में हर्ष की लहर…

HomeChhattisgarhदीपक साहू पुनः बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,...

Date:

नवापारा-राजिम/ छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 58वें प्रांत अधिवेशन का आयोजन हाल ही में कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग) में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस सूची में गोबरा नवापारा इकाई के सक्रिय छात्र नेता दीपक साहू को सत्र 2025-26 के लिए पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की सूचना जैसे ही नगर में पहुंची, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शहर भर के छात्र नेताओं और अभाविप पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए दीपक साहू को बधाइयां दीं। उनका कहना है कि यह नियुक्ति संगठन के प्रति दीपक साहू की सक्रियता, समर्पण और कार्यकुशलता का परिणाम है।

दीपक साहू लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़कर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों, छात्र हित से जुड़े आंदोलनों और जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और निष्पक्ष नेतृत्व शैली ने उन्हें छात्रों में विशेष पहचान दिलाई है। इस भरोसे के साथ परिषद ने उन्हें पुनः प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। अपने नए दायित्व पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दीपक साहू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर छात्रशक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाई जाएगी। साथ ही छात्र हितों की रक्षा और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, परिवारजनों, ईष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने भी उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर में इस निर्णय को युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को और गति मिलने की संभावना है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...