28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

धान की बेहतर कीमत ने बढ़ाया किसान युगल का हौसला, साढ़े सात एकड़ की खेती से संवर रहा परिवार का भविष्य…

HomeChhattisgarhधान की बेहतर कीमत ने बढ़ाया किसान युगल का हौसला, साढ़े सात...

Date:

हाइलाइट बॉक्स

  • 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी से किसानों को सुरक्षित आय
  • समय पर भुगतान ने बढ़ाया खेती के प्रति भरोसा
  • धान के साथ दलहन फसलों से अतिरिक्त आमदनी
  • किसान बोले—अब भविष्य को लेकर है संतोष और आत्मविश्वास

सरकारी नीतियों से खेती में लौटा भरोसा

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और सुदृढ़ समर्थन मूल्य व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में नई आर्थिक स्थिरता पैदा की है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और समय पर भुगतान ने खेती को फिर से भरोसेमंद बनाया है। रायपुर से सटे दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी के प्रगतिशील किसान श्री युगल किशोर साहू इसकी जीवंत मिसाल हैं, जिनके लिए खेती अब केवल आजीविका नहीं बल्कि सुरक्षित भविष्य का आधार बन रही है।

साढ़े सात एकड़ की मेहनत से बदली जिंदगी

ग्राम फेकारी निवासी श्री युगल किशोर साहू करीब साढ़े सात एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने अपनी पूरी फसल समर्थन मूल्य पर बेची, जिससे उन्हें संतोषजनक और सुरक्षित आमदनी मिली। वे कहते हैं, “समय पर पैसा मिलने से मन की चिंता कम हुई है।” उनके चेहरे की मुस्कान यह बताने के लिए काफी है कि मेहनत और सही नीतियों के मेल से किसान का आत्मविश्वास कैसे लौटता है।

खेती की आय से पूरे हो रहे पारिवारिक सपने

श्री साहू बताते हैं कि खेती से मिली आय का उपयोग वे परिवार की जरूरतों और सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में कर रहे हैं। नए घर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहीं बच्चों के विवाह और छट्ठी जैसे पारिवारिक आयोजनों का खर्च अब बिना किसी आर्थिक दबाव के वहन हो पा रहा है। वे कहते हैं, “अब परिवार के फैसले लेते समय डर नहीं लगता।”

धान के साथ नवाचार, जोखिम हुआ कम

केवल धान तक सीमित न रहते हुए श्री युगल किशोर साहू ने खेती में विविधीकरण भी अपनाया है। धान के साथ चना, मटर और लाखड़ी (तिवड़ा) जैसी दलहन फसलों की खेती से उन्हें अतिरिक्त आमदनी मिल रही है और खेती का जोखिम भी कम हुआ है। उनका मानना है कि अलग-अलग फसलें अपनाने से किसान सालभर आर्थिक रूप से संतुलित रहता है।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार, किसानों में संतोष

किसान श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब धान की कीमत कहीं बेहतर मिल रही है। “3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर ने किसानों को सीधा लाभ दिया है,” उन्होंने कहा। उनका मानना है कि इन नीतियों से किसान आज पहले से अधिक आत्मनिर्भर, सक्षम और संतुष्ट महसूस कर रहा है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...