30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

रामनवमी पर श्री रामवाटिका का लोकार्पण ..

HomeChhattisgarhरामनवमी पर श्री रामवाटिका का लोकार्पण ..

Date:

महासमुंद प्रतिनिधि -30 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के झालखम्हरिया में रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री राम वाटिका का लोकार्पण हुवा | गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस कार्यक्रम में हुवे शामिल | साहू ने कहा कि ” भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं ,प्रभु श्री राम के बताये रस्ते पर चलकर सदमार्ग और सद्भाव के कार्य किया जा सकते हैं ”

छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृह, लोक निर्माण, धर्मस्व व पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम झालखमरिया गाँव पहुंचे | और वे श्री राम जानकी मंदिर समिति के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।और श्री राम जानकी मंदिर को एतिहासिक बताया | इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, रश्मि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ,श्रीमती सती साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

 इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आज रामनवमी के पावन अवसर पर यह सौभाग्य है कि ग्राम झालखमरिया में राम मंदिर स्थापना के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने यहां श्रीराम वाटिका का लोकार्पण भी किया ।मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भगवान राम हम सब के आदर्श हैं उनके बताए रास्ते पर चलकर सदमार्ग और सद्भाव के कार्य किए जा सकते हैं ।उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम झालखमरिया में स्वर्गीय भावसिंह साहू, रामगुलाम साहू और समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर की स्थापना करना अपने आप मे ऐतिहासिक है। आज से 100 वर्ष पहले धर्मार्थ के जरिए सेवा संस्कार के कार्य झालखम्हरिया में किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक विनोद चंद्राकर ने रामनवमी की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष सेवक राम साहू संरक्षक डॉ राजेंद्र साहू सदस्यगण , कुंजलाल साहू,डॉक्टर लखनलाल साहू ,राजेश साहू, दीपक साहू, प्रकाश साहू, ग्रामीण जन एवं धर्म प्रेमी जनता मौजूद थे।
इस तीन दिवसीय समारोह में प्रतिदिन रामायण का आयोजन एवं समापन समारोह में अर्जुंदा के दीपक चंद्राकर कृत लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...