कलेक्टर ने ली निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक , विभागों के प्रगतिशील एवं लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश – कलेक्टर

HomeCHHATTISGARHकलेक्टर ने ली निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक , विभागों के प्रगतिशील...

Date:

आनंद गुप्ता -जशपुर (30 मार्च 2023 )

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण विभागों की बैठक लेकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निर्माण कार्याे के गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर व पत्थलगांव, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर व पत्थलगांव के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे शासकीय भवन, स्कूल भवन, विश्राम गृह, इंडोर स्टेडियम, सहित अन्य कार्याे की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्य में गंभीरता से तेजी लाने एवं समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार हेतु किए जा रहे निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अप्रारंभ एवं निविदा स्तर के कार्याे में भी शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ कराने की बात कही।
कलेक्टर ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई विभाग अंतर्गत सड़क व पुल-पुलिया निर्माण स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी मार्गाे में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही मरम्मत कार्याे को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी स्थानों में समान्तर कार्य प्रारंभ कराने, मशीनरी एवं श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की हिदायत दी। साथ ही दैनिक कार्य प्रगति प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही निर्माण कार्याे में लापरवाही बरतने व अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले एजेंसियों पर सख्ती से कार्यवाही करने की बात कही।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...