छत्तीसगढ़
आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहकर गुरु के साथ शुभ युति बना रहे हैं , जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है । यह योग बुद्धिमानी , अवसरों और लाभ को बढ़ाता है । वृषभ , वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायी माना जा रहा है , जबकि अन्य राशियों को भी सितारों से मिले संकेतों के अनुसार कार्य और संबंधों में सकारात्मकता का अनुभव होगा । जाने आज का राशिफल गजकेसरी योग किसे देगा लाभ ?
मेष राशि Aries आज कामकाज में गति बढ़ेगी और पुराने अटके कार्य पूर्ण होने की संभावना है । परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपको आर्थिक लाभ दे सकती है । दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा । उपाय हनुमान चालीसा पढ़ें ।
वृषभ राशि Taurus गजकेसरी योग का विशेष लाभ इस राशि को मिलेगा । व्यवसाय में लाभ , नए संपर्क , और आर्थिक बढ़ोतरी के संकेत हैं । विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी । उपाय देवी लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें ।
मिथुन राशि Gemini चंद्रमा आपकी ही राशि में रहने से ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा । नए अवसर मिल सकते हैं और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय गुरु का प्रभाव आपको सही दिशा देगा । उपाय गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं ।
कर्क राशि Cancer आज मानसिक शांति बढ़ेगी परंतु खर्चों में थोड़ी वृद्धि संभव है । यात्रा के योग हैं , जो लाभकारी भी साबित हो सकती है । संबंधों में धैर्य बनाए रखें । उपाय शिवलिंग पर जल अर्पित करें ।
सिंह राशि Leo आज का दिन नए अवसरों का है । ऑफिस में आपके विचारों की सराहना होगी और कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में आएगा । मित्रों का सहयोग मिलेगा । उपाय सूर्य देव को जल दें ।
कन्या राशि Virgo परिश्रम का फल मिलेगा । नौकरी बदलने या नई शुरुआत की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है । परिवार में सुखद समाचार मिलेगा । उपाय तुलसी के पौधे को जल दें ।
तुला राशि Libra आज संतुलन बनाए रखना आवश्यक है । आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें । रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी । उपाय श्वेत चंदन का तिलक लगाएं ।
वृश्चिक राशि Scorpio दिन भाग्यशाली है । व्यवसाय में वृद्धि , आर्थिक लाभ , और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी । परिवार में सम्मान बढ़ेगा । उपाय काले तिल दान करें ।
धनु राशि Sagittarius आज भाग्य आपका साथ देगा और गजकेसरी योग आपकी योजनाओं में तेजी लाएगा । पढ़ाई और करियर में शुभ संकेत हैं । प्रेम संबंध मजबूत होंगे । उपाय भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें ।
मकर राशि Capricorn आज थोड़ा संयम रखें । कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है लेकिन स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । उपाय पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं ।
कुंभ राशि Aquarius आज कोई नया काम शुरू करना लाभकारी रहेगा । मित्रों का समर्थन मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नए अवसर नजर आएंगे । उपाय नीले कपड़े में उड़द दाल बांधकर दान करें ।
मीन राशि Pisces भावनाओं का प्रवाह अधिक रहेगा लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें । आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा । उपाय मां दुर्गा की प्रतिमा पर लाल फूल अर्पित करें ।
आपका दिन शुभ हो |


