रायपुर / छत्तीसगढ़
हाइलाइट Top Highlights
• राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बड़ा आवास मेला – 23 से 25 नवंबर , रायपुर BTI ग्राउंड • 2000 करोड़ रुपये की नयी आवासीय योजनाओं का शुभारंभ • 70 परसेंट आवास समाज के कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित • स्पॉट बुकिंग , बैंक लोन , उपहार और नई आबंटी पोर्टल की शुरुआत • सरकार का लक्ष्य – वर्ष 2027 तक हर परिवार को मिले अपना पक्का घर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी पहल किफायती आवास एक ही मंच पर रायपुर छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार देने जा रहा है । राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 23 से 25 नवंबर तक राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित किया जा रहा है , जिसमें प्रदेशभर की आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की पूरी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी । लोगों में इस मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है ।
मंडल का कहना है कि मेले में स्पॉट बुकिंग सुविधा , बैंक ऋण सहायता और पंजीयनकर्ताओं के लिए आकर्षक उपहार जैसी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं । सबसे बड़ी बात यह कि इस दौरान करीब 2000 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा । इनमें लगभग 70 % संपत्तियां कमजोर आय वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी , जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ मिलेगा ।
हर परिवार के पास पक्का घर”—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मेले को छत्तीसगढ़ के लिए “ऐतिहासिक अवसर” बताया । उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में शुरू की जा रही नई आवासीय योजनाएं एक बड़े बदलाव की शुरुआत हैं । मुख्यमंत्री ने कहा , “हमारा संकल्प है कि हर परिवार के पास अपना पक्का घर हो । 2000 करोड़ की योजनाएं और आबंटी पोर्टल शुरू होना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।”
उन्होंने गृह निर्माण मंडल की पारदर्शी और जनहितैषी कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला “सबके लिए आवास” लक्ष्य को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा ।
2027 तक हर परिवार को मिलेगी ‘पक्की छत’ मंत्री ओपी चौधरी आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश के प्रत्येक परिवार के पास अपना पक्का घर हो । उन्होंने कहा कि आवास मेला प्रदेशवासियों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा और सार्थक प्रयास है । “यह मेला लोगों को सही जानकारी , सही योजना और सही कीमत पर घर दिलाने में मदद करेगा , ” मंत्री ने कहा । “
भरोसा बढ़ रहा है”—गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि राज्योत्सव के दौरान जनता से मिला उत्साहजनक प्रतिसाद इस बात का प्रमाण है कि लोगों का हाउसिंग बोर्ड पर विश्वास और मजबूत हो रहा है । उन्होंने कहा कि एक ही मंच पर सभी योजनाओं की जानकारी , आवेदन और बुकिंग सुविधा से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी ।
उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में मंडल ने कई जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं । विशेष रूप से “वन टाइम सेटलमेंट योजना-2” के तहत भवन मूल्य में 30 % तक की छूट देकर हजारों लोगों को किफायती दर पर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है ।
ख़बरें और भी…


