मुंबई/स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैंस में चिंता बढ़ती जा रही है । मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है , हालांकि डॉक्टर्स लगातार निगरानी में रखे हुए हैं । परिवार के सदस्य और फिल्म जगत के सितारे उन्हें देखने पहुंच रहे हैं ।
बॉलीवुड के लीजेंडरी स्टार धर्मेंद्र की तबीयत पिछले कई दिनों से ठीक नहीं चल रही है । उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते पिछले हफ्ते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । फिलहाल वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं । सूत्रों के मुताबिक , रविवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ने की खबर आई , जिसके बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।
धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं । कुछ समय पहले उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं । इसके बाद उनके बेटे सनी देओल , बॉबी देओल , करण देओल और राजवीर देओल भी पिता से मिलने पहुंचे । सनी देओल को अस्पताल के बाहर कैमरे देखकर परेशान हालत में देखा गया । वहीं , धर्मेंद्र की बेटी अमेरिका से मुंबई लौट रही हैं ताकि पिता से मिल सकें ।
धर्मेंद्र की बिगड़ती सेहत की खबर के बाद बॉलीवुड के कई कलाकार भी उन्हें देखने पहुंचे । अभिनेत्री अमीषा पटेल अस्पताल से निकलते समय भावुक नजर आईं और उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया । अस्पताल के बाहर धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर की तरह ही पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं ताकि फैंस की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके ।
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के वेंटिलेटर पर होने की अफवाहों को लेकर हेमा मालिनी ने एक्स पूर्व ट्विटर पर बयान जारी किया है । उन्होंने लिखा , “मैं धरम जी की चिंता करने वालों का धन्यवाद करती हूं । वो इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्थिर हैं । हम सभी उनके साथ हैं । आप सभी से निवेदन है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें ।”
खबरें और भी…


