31.1 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

मोनेट डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, छात्रों ने दिया एकता का संदेश…

HomeChhattisgarhमोनेट डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल...

Date:

रायपुर (मंदिर हसौद)। मोनेट डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मंदिर हसौद में गुरुवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रितु चौधरी एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, कार्य और भारत की एकता में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से विद्यालय में ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। वहीं कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने “अनेकता में एकता” विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना और आपसी भाईचारे की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या श्रीमती रितु चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देशभक्ति, दृढ़ निश्चय और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें देशभक्ति और एकता की भावना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related