11 KVA बिजली तार के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत

HomeCHHATTISGARH11 KVA बिजली तार के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की...

Date:

कैलाश गर्ग -सकती (26 मार्च 2023 )

आज देर शाम तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत तब हुई जब मृतक मजदूर 11 केवीए बिजली के चपेट में आ गए | दरअसल घटना बाराद्वार थाना इलाके के खम्हरिया गाँव की है | जहाँ मिक्सचर मशीन को हटाई जा रही थी | इसी दौरान मशीन 11 केवीए बिजली तार के संपर्क में आ गया और मशीन में एकाएक पूरे मशीन में करंट फ़ैल गयी | जिसके संपर्क में आते ही मजदूरों की मौत हो गयी |

बता दें जानकारी के मुताबिक सकती के खम्हरिया गाँव में सी सी रोड का कार्य प्रगति पर है | जिस कार्य पर लगे मिक्सचर मशीन को 5 मजदूर हटा रहे थे | तभी मशीन में बिजली तार के संपर्क में आते ही मशीन में बिजली फ़ैल गयी | जिसके चपेट में आते ही पाँचों मजदूर बिजली के चपेट में आ गए जिसमे से 3 की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो चुकी थी शेष दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है | जिनका उपचार चांपा के अस्पताल में चल रहा है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर 8 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया...