24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्युमंत्री ने जताया गहरा दुःख ,पीड़ित परिवारजनों को 25-25 हजार रूपये तत्काल उपलब्ध कराया

HomeChhattisgarhसड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्युमंत्री ने जताया गहरा दुःख ,पीड़ित...

Date:

रायपुर: 26 मार्च 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ जिला अंतर्गत सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बालिकाओं के त्वरित उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्घटना में मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में 02 बलिकाओं की मृत्यु और 04 बालिकाएं घायल हो गयी। मृतक बालिका कविता सिदार पिता रुखमन सिदार उम्र 10 वर्ष एवं अंजू सिदार पिता सुखदेव सिदार उम्र 15 वर्ष की मृत्यु पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रूपए का चेक परिजनों को दिया गया। घायलों में राखी सिदार पिता प्रेम लाल सिदार उम्र 16 वर्ष को तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, जहां अस्पताल में भर्ती कर समुचित उपचार किया जा रहा है। अन्य घायल बलिकाओं डिंकी गोंड, अंतरा सिदार और भारती सिदार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में उपचार किया जा रहा है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...