31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

किसान पुत्र मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार किसानों के सच्चे हितैषी.

HomeChhattisgarhकिसान पुत्र मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार किसानों के सच्चे हितैषी.

Date:

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करना भूपेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय:आरती सिंह

संजय तिवारी -पत्थलगांव 25 मार्च 2023


जशपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार का निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुवे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह ने कहा है कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के सच्चे हितैषी हैं | छग में भूपेश सरकार जब से आईं है तब से गांव गरीब,किसान खुशहाल है।सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना है।
विदित हो की अब तक राज्य में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही थी। श्रीमती सिंह ने कहा की किसानों के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है एवं किसान सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस भूपेश सरकार जब से छतीसगढ में आईं है, तब से गांव गरीब,किसान खुशहाल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगिढयों की आन बान, शान की प्रतीक छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया है। श्रीमती सिंह ने कहा की छग कांग्रेस सरकार हर साल धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों की दशा सुधारने में अहम योगदान दे रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related