23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पत्नी कि हत्या के मामले में पति,जेठानी और भतीजा गिरफ्तार

HomeChhattisgarhपत्नी कि हत्या के मामले में पति,जेठानी और भतीजा गिरफ्तार

Date:

रायपुर: 25 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी के गोल बाज़ार थाना के अंतर्गत नयापारा में 11 मार्च को रिध्ही सोनी कि मौत हो गयी थी | इस मामले में मृतिका के पति ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी रिध्ही सोनी फंसी लगा ली है | जल्दबाजी में उसे शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था | जहाँ इलाज के दौरान रिद्धि ने दम तोड़ दिया | घटना के बाद गोलबाजार पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया और मामले कि जाँच शुरू कर दी |

पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट में डोक्टरों ने रिद्धि सोनी की मौत गला दबाने से होना बताया गया | कोतवाली CSP योगेश साहू ने घटना की जानकारी दी | आसपास के लोगों से पूछ ताछ की गयी | जिसके बाद पति तरुण सोनी, जेठानी रुकमनी सोनी और भतीजे पीयूष सोनी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल कर लिया | घरेलु विवाद के चलते तीनो ने मिलकर रिद्धि सोनी की गला दबाकर हत्या की थी | आरोपियों में इसकी साजिश रची थी | बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसमे फांसी का फंदा तैयार किया और रिद्धि सोनी के शव को फंदे पर लटका दिया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...